फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   वार्षिक समारोह में पुलिस अधीक्षक ने नवाजे 180 मेधावी

वार्षिक समारोह में पुलिस अधीक्षक ने नवाजे 180 मेधावी

Sun, 12 Nov 2017 09:45 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
वार्षिक समारोह में पुलिस अधीक्षक ने नवाजे 180 मेधावी
pic
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर में बैंड-4 का वार्षिक समारोह मनाया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में अकादमिक प्राचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा ने स्वागत भाषण पढ़ा। विद्यालय चेयरमैन प्रो. आरसी लखनपाल, वाइस चेयरमैन चंद्रप्रभा लखनपाल, अकादमिक प्राचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा, प्राचार्या हीरा नगर, विनीता गुप्ता, टीआर शर्मा व मुख्यातिथि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। मुख्यातिथि महोदय ने प्राचार्या के साथ बैंड-4 के लगभग 180 मेधावी छात्रों को अलग-अलग क्रियाकलापों में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया।
विज्ञापन

लक्की डिप-1 के विजेता नवनीत, लक्की डिप-2 के विजेता सीमा, लक्की डिप-3 के विजेता रुचिता और लक्की डिप-4 के विजेता अनु को भी सम्मानित किया गया। छात्रों में अभय, अभिनव, कशिश, आर्या, अमोल, अनिकेत, अर्पित, इशिता, वंशिका, आर्यन, रूपेश व अवनी ने कान्हा सो जा जरा... गाने पर नृत्य किया। वहीं जय हो... गाने पर आदर्श, आयूष, अलौकिक, अस्मिता, आर्यन मास्टर, आर्यन लगवाल, राहुल, आर्यन पठानिया, हृदयांश, जतिन, कीर्ति, अनमोल, अंकुश व अर्जुन ने डांस किया। इसके अलावा छात्रों ने शॉट ऑट टू माई एक्स... बेजुवान फिर से... हम हैं आंधी...आदि गानों पर प्रस्तुतियां देकर दर्शक दीर्घा से खूब वाहवाही लूटी। मंच संचालन मधुवाला, प्रियंका बंटा व अंजलि शर्मा ने किया। इस मौके पर रेखा ठाकुर व शिप्रा वालिया, पूजा शर्मा, प्रियंका वंटा, प्रेमलता, शालिनी, मीना, चंद्र किरण, नीता सिंह, रोहित अग्निहोत्री, दीपक सोनी, विनोद शर्मा, पूनम, योगेश्वरी, आरती, ऐनी मेरी लिंटो, शैली, विक्रांत, राजेश, ओंकार, दीपा, आशीष, अविनाश, पुष्पा ठाकुर, डॉ. विशाल, सुनील व शिवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed