फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   52 वर्षों बाद हमीरपुर कॉलेज को मिलेगी एचपीयू की स्थायी संबद्धता

52 वर्षों बाद हमीरपुर कॉलेज को मिलेगी एचपीयू की स्थायी संबद्धता

Mon, 06 Nov 2017 11:32 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर को 52 वर्षों बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के तहत स्थायी संबद्धता मिलेगी। वर्तमान समय में हमीरपुर कॉलेज को प्रदेश विश्वविद्यालय से अस्थायी संबद्धता मिली हुई है। स्थायी संबद्धता प्रदान करने को प्रदेश विवि प्रशासन ने एक टीम का गठन कर दिया है। नवंबर माह के अंत तक टीम कॉलेज का दौरा कर विभिन्न सुविधाओं की जांच करेगी। इसके अलावा सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। वहीं कॉलेज प्रबंधन के अनुसार विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जाने वाली सभी सुविधाएं स्थायी सदस्यता के लिए जरूरी हैं। कॉलेज में भवन, फर्नीचर, बैठने, पढ़ाई की सारी सुविधाएं स्थायी मान्यता के लिए जरूरी मानदंडों के अनुसार हैं। जिस कारण कॉलेज का दौरा महज औपचारिकता ही रह गई है।
विज्ञापन

विवि द्वारा गठित टीम कॉलेज का दौरा करने के दौरान स्थायी संबद्धता का सर्टिफिकेट देगी। जिसके बाद कॉलेज अपने स्तर पर कई क्रियाकलाप कर सकता है। कॉलेज अपने स्तर पर छात्रों की परीक्षाएं आयोजित करवा सकता है। वहीं कई अकादमिक फैसले अपने स्तर पर ले सकता है। वर्तमान में प्रदेश विवि के तहत कुछेक कॉलेज ही स्थायी संबद्धता प्राप्त हैं। जिनमें एक और नाम हमीरपुर कॉलेज का जुड़ने वाला है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एचएस जंवाल का कहना है कि कॉलेज को स्थायी संबद्धता प्रदान करने के लिए विवि द्वारा टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही टीम कॉलेज का दौरा कर यह सर्टिफिकेट प्रदान करेगी। जिसके बाद हमीरपुर महाविद्यालय भी स्थायी संबद्धता वाले महाविद्यालयों की सूची में शामिल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed