फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   16 schools of the state selected under PM Shri Yojana

Hamirpur (Himachal) News: पीएम श्री योजना के तहत प्रदेश के 16 स्कूल चयनित

Tue, 19 Mar 2024 04:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 04:44 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं पर खर्च होंगे करोड़ों रुपये
विज्ञापन

एक स्कूल को विकासात्मक कार्यों के लिए मिलेंगे दो-दो करोड़
स्कूलों में स्मार्ट कक्षा कक्ष, ग्रीन स्कूल सहित अन्य गतिविधियों का होगा आयोजन
बवीता चंदेल
हमीरपुर। पीएम श्री योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से जिलेभर के 16 स्कूल चयनित किए गए हैं। इन चयनित स्कूलों को दो-दो करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यों के लिए मिलेंगे। स्कूलों में नवीनतम तकनीक, स्मार्ट शिक्षा और आधुनिक ढांचा विकसित होगा। वहीं, स्कूलों में आधुनिक लैब स्थापित की जाएगी। इसमें विद्यार्थी किताबों के अलावा प्रैक्टिस, प्राकृतिक रूप से खेती करना, पोषण उद्यान, स्मार्ट अपशिष्ट निपटान, जल संरक्षण, स्कूलों में सौर पैनलों का संचयन और प्रबंधन प्रणाली आदि के साथ ग्रीन स्कूल के रूप में स्थापित किया जाएगा।
इसके अलावा स्कूल में छात्राओं के शौचालय में सेनेटरी नैपकिन बेंडिंग मशीन और बिजली की उचित व्यवस्था करेंगे। स्कूल में आधुनिक सुविधाएं मिलने के बाद विद्यार्थियों की एजुकेशन स्किल बढ़ेगी। निर्माण कार्यों की यह राशि 2027 तक किस्तों के माध्यम से सीधा स्कूल प्रमुखों को आएगी।पीएम श्री योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुराने स्कूलों को नया स्वरूप देने और विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा से जोड़ने के लिए की है। इसके माध्यम से पूरे प्रदेश से 119 पुराने स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। अपग्रेड किए जाने वाले स्कूूलों में शिक्षा प्रदान करने का एक आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका लाया जाएगा। इसमें नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लास, खेल और आधुनिक अवसंरचना पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रदेश के हर ब्लॉक में कम से कम एक पीएम श्री स्कूल की स्थापना होगी। इस योजना से देश के हर जिले के एक माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

ब्यान:
पीएम श्री योजना के तहत जिलाभर से 16 स्कूल चयनित किए गए हैं। स्कूलों की सूची भेज दी गई है। आगामी सत्र में स्कूलों की सूची के अनुसार बजट राशि जारी होगी। एक स्कूल को विभिन्न कार्यों के लिए दो करोड़ रुपये जारी होंगे। इससे स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कुमार, जिला समन्वयक पीएम श्री योजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed