फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   16 days passed for the interview, the result of JBT recruitment did not come out

Hamirpur (Himachal) News: साक्षात्कार को 16 दिन बीते, नहीं निकला जेबीटी भर्ती का परिणाम

Thu, 23 Mar 2023 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर अभी तक जेबीटी बैच वाइज भर्ती का परिणाम घोषित नहीं कर पाया है जबकि साक्षात्कार को लिए हुए 16 दिन का समय बीत चुका है। अभ्यर्थी साक्षात्कार परिणाम घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, जिन स्कूलों में जेबीटी शिक्षकों के पद खाली चल रहे हैं, तेह भी नई नियुक्तियों का इंतजार कर रहे हैं। ताकि नए शैक्षणिक सत्र में स्कूलों में सुचारू पढ़ाई का कार्य चल सके लेकिन विभाग की ओर परिणाम निकालने में लगातार देरी की जा रही है।
विज्ञापन


वर्तमान में जिलेभर के 210 प्राथमिक स्कूलों में जेबीटी शिक्षकों के पद काफी समय से खाली चल रहे हैं। जेबीटी शिक्षकों के 41 पदों में सामान्य वर्ग में 16, सामान्य वर्ग ईडब्ल्यूएस में आठ, अनुसूचित जाति अनारक्षित वर्ग में सात, एससी आईआरडीपी में दो, एसटी अनारक्षित वर्ग में पांच, ओबीसी अनारक्षित वर्ग में दो और ओबीसी आईआरडीपी में एक पद को भरने के लिए साक्षात्कार लिए गए थे। इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक कुलभूषण राकेश ने कहा कि शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार ही जेबीटी शिक्षकों की बैच वाइज भर्ती का परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


1460 अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
साक्षात्कार में हमीरपुर सहित कांगड़ा, चंबा और मंडी के 1460 अभ्यर्थी ने भाग लिया था लेकिन विभाग की ओर से अभी तक अभ्यर्थी की मेरिट लिस्ट और परिणाम घोषित नहीं किया गया है। जिससे अभ्यर्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, साक्षात्कार का परिणाम घोषित न होने के कारण सत्र 2023-24 में भी स्कूलों में जेबीटी शिक्षकों के पद रिक्त रह जाएंगे और दूसरे शिक्षकों के प्रतिनियुक्ति पर अन्य स्कूलों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed