{"_id":"5cf6ad8fbdec2207826dece1","slug":"15596701542017-hamirpur-hp-news169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलौण-ऊझाण में 17 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलौण-ऊझाण में 17 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोटा (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत मोरसू के कलौण और ऊझाण गांव में रात को अंधड़ की वजह से लगभग 17 घंटे तक बिजली गुल रही। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बिजली न होने से गर्मी से लोगों के पसीने छूटे और नींद भी हराम हुई। लोग घरों से बाहर निकलकर छत पर टहलकर बिजली आने का इंतजार करते रहे। वहीं, स्कूल के छात्र भी बिजली न होने के कारण पढ़ाई नहीं कर सके।
लोगों का कहना है कि इससे पहले भी बारिश-अंधड़ के कारण बिजली गुल होती रहती है, पर इस बार रात के समय लगभग साढ़े आठ बजे के करीब बिजली गुल हुई और दूसरे दिन दोपहर के डेढ़ बजे बहाल हुई। ग्राम पंचायत चमनेड़ और अन्य पंचायतों में भी बिजली गुल रही। बिजली उपमंडल भोटा के एसडीओ जीवन लाल का कहना है कि रात के समय अंधड़ के कारण तकनीकी खराबी के कारण बिजली गुल रही है। दूसरे दिन कर्मचारियों को भेजकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।