{"_id":"5cf40427bdec220766496dd1","slug":"155949571618-hamirpur-hp-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधों को रोकने के लिए शहर के लोगों को डोर-टू-डोर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधों को रोकने के लिए शहर के लोगों को डोर-टू-डोर किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला पुलिस ने रविवार को पुलिस पब्लिक एसोसिएशन के सहयोग से हमीरपुर शहर में जागरूकता अभियान चलाया। इसमें जिला पुलिस और पुलिस पब्लिक एसोसिएशन के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर की अगुवाई में डोर-टू-डोर जाकर लोगों को शहर में चोरी की घटनाओं और अन्य अपराधों को रोकने और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान सदस्यों ने जिला मुख्यालय के लोगों को जागरूक करने के लिए पंफ्लेट भी बांटे।
लोगों से अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस का सहयोग करने और तुरंत सूचित करने का आग्रह किया गया। अभियान में पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर, पुलिस उप अधीक्षक रेणू शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में थाना सदर में पुलिस अधीक्षक ने शहर के गणमान्य लोगों के साथ बातचीत की और विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए। वहीं, अपराधों को रोकने के लिए शहर की जनता से सुझाव भी लिए गए।