{"_id":"5ced7abfbdec2207284217fd","slug":"15590673758-hamirpur-hp-news7","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढेडा में तेंदुए ने डेढ़ साल की बछड़ी को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढेडा में तेंदुए ने डेढ़ साल की बछड़ी को बनाया शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेंदुए के खौफ से सहमे ग्रामीण
घर से बाहर निकलना मुश्किल
शाम ढलते ही रिहायशी क्षेत्र में दे रहा दस्तक, बढेडा में मवेशी को बनाया शिकार
ग्रामीणों ने विभाग से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
कांगू (हमीरपुर)। नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत बढेडा के ग्रामीण तेंदुए के आतंक से सहमे हुए हैं। हालत यह है कि यह तेंदुआ आए दिन लोगों पालतू मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है। लोगों का कहना है कि यह तेंदुआ शाम के समय रिहायशी क्षेत्र के आसपास गुर्रा रहा है। इससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है । सोमवार रात को तेंदुए ने शिशुपाल पुत्र केहर सिंह गांव बढेडा की डेढ़ साल की बछड़ी को शिकार बना लिया। परिजनों को इसका पता तब चला जब पशुशाला में बंधी गाय चिल्लाने लगी। गाय के चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। इसके बाद लोगों ने शोर मचाकर तेंदुए को वहां से भगाया, लेकिन तेंदुए ने जाते-जाते संजीव कुमार के कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। इसकी सूचना पीड़ित परिवार ने पशुपालन विभाग, वन विभाग सहित पंचायत उपप्रधान को दी। इस पर पंचायत उपप्रधान राजेश कुमार ने वनरक्षक विजय शर्मा के साथ मौके का जायजा लिया। इस मौके पर वन रक्षक विजय शर्मा ने पीड़ित परिवार को एक सप्ताह के भीतर मेडिकल रिपोर्ट, प्रधान की ओर से जारी प्रमाण पत्र और फोटो प्रेषित करने को कहा, ताकि समय रहते इसका मुआवजा रिपोर्ट तैयार कर पीड़ित परिवार को दिलाया जा सके। पंचायत प्रधान सुषमा कुमारी, उप्रपधान राजेश कुमार, वार्ड पंच तारो देवी, सतीश कुमार, अशोक कुमार और गिरधारी लाल ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई है। उधर, वन विभाग के बीओ विकास दत्ता ने कहा कि रिपोर्ट तैयार कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे अंधेरे में टॉर्च लेकर बाहर निकलें और अकेले बाहर न जाएं।