{"_id":"5cec17f5bdec2207786ba17e","slug":"155897655019-hamirpur-hp-news164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड को जेबीटी के लिए मान्य करने पर भड़के अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड को जेबीटी के लिए मान्य करने पर भड़के अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड को जेबीटी के लिए मान्य करने
पर बिफरे अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन
सैकड़ों जेबीटी प्रशिक्षुओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन के बाद डीसी को सौंपा ज्ञापन
कहा, जेबीटी पदों के लिए बीएड को भी मान्यता देने से जेबीटी प्रशिक्षुओं का भविष्य खतरे में
अमर उजाला ब्यूरो +
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के जेबीटी प्रशिक्षुओं ने बीएड के अभ्यर्थियों से जेबीटी के पदों को भरने के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशिक्षुओं ने उपायुक्त हमीरपुर को इसके विरोध में ज्ञाप सौंपा। इस दौरान जिला के नौ शिक्षण संस्थानों के जेबीटी प्रशिक्षु मौजूद रहे। ज्ञापन में प्रशिक्षुओं ने जेबीटी अध्यापकों के पदों को केवल जेबीटी अभ्यर्थियों से ही भरे जाने की मांग की। साथ ही जेबीटी पदों के लिए बीएड अभ्यर्थियों के आवेदनों को रद्द करने की मांग उठाई। जेबीटी प्रशिक्षुओं ने कहा कि बीएड अभ्यर्थियों को जेबीटी शिक्षक के लिए मान्य घोषित करना उनके अधिकारों को छीनने के बराबर है।
अपने अधिकारों के लिए सोमवार को जिला भर के जेबीटी छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में जिलाभर के संस्थानों के सैकड़ों छात्रों ने गांधी चौक पर इकट्ठा होकर जोरदार नारेबाजी की। अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड करने वाले जेबीटी और टैट क्वालीफाई नहीं हैं। ऐसे में उन्हें जेबीटी भर्ती में शामिल नहीं किया चाहिए। वहीं, प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अभिषेक ने बताया कि बीएड धारकों को जेबीटी के एंट्रेस टेस्ट में बैठने की अनुमति देकर सरकार की ओर से उनके साथ सरासर अन्याय किया गया है। बीएड को मान्य करने से हजारों जेबीटी प्रशिक्षुओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेताया है कि सरकार द्वारा उनके पक्ष में फैसला न लिए जाने तक वे ऐसे ही प्रदर्शन करते रहेंगे। इस मौके पर अखिलेश, साहिल, सुशील, राजेश, शिखा, कविता, रंजीत, रजनीश, पूनम, दिनेश, अभिषेक, रोहित, विशाल, रीता, सुमन, नेहा, अवतार सहित सैकड़ों जेबीटी प्रशिक्षु शामिल रहे।