{"_id":"5cec17efbdec2207237e35f8","slug":"15589765434-hamirpur-hp-news160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों ने पौणाहारी के दरबार में नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों ने पौणाहारी के दरबार में नवाया शीश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा बालक नाथ के जयकारों से गूंजा दियोटसिद्ध मंदिर परिसर
रविवार और सोमवार को उमड़ी भीड़, हजारों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
बाबा की गुफा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
अमर उजाला ब्यूरो
बिझड़ी(हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार और सोमवार को भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने बाबा की गुफा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को घंटों कतारों में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों के लोग शनिवार शाम से ही पौणाहारी नगरी पहुंचना शुरू हो गए। बाबा के भक्त सुबह सवेरे ही अपनी टोलियों सहित हाथ में रोट-प्रसाद और झंडे लेकर पौणाहारी के जयकारे और भजन गाते हुए गुफा की आरे बढ़े।
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में सोमवार के दिन 21 लाख 70 हजार 358 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया गया। जिसमें नकद चढ़ावे के रूप में 14 लाख 38 हजार 674 रुपये, दान के रूप में 7 लाख 31 हजार 684 रुपये प्राप्त हुए। इसके अलावा 17 ग्राम सोना, 203 ग्राम चांदी और विदेशी मुद्रा प्राप्त हुई। मंदिर न्यास अधिकारी ओपी लखनपाल ने बताया कि रविवार और सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। शनिवार शाम से ही लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए मंदिर न्यास ने उचित प्रबंध किए हैं।