{"_id":"5c6c327fbdec2273783035a7","slug":"151550594687-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुग्घा के मंदिर परिसर में मिली प्रवासी की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुग्घा के मंदिर परिसर में मिली प्रवासी की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। जिला हमीरपुर में एक प्रवासी की मौत हो गई है। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ती ग्राम पंचायत डुग्घा के तहत गुग्गा रिड़ी शिव मंदिर परिसर में प्रवासी की लाश मिली है। गांव के लोगों ने मंगलवार दोपहर मंदिर परिसर में प्रवासी के शव को देखा तो इसकी सूचना पंचायत प्रधान रविंद्र पटियाल को दी। प्रधान ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है। बीते एक हफ्ते से प्रदेश भर में भारी ठंड और मूसलाधार बारिश हो रही है। सोमवार को भी रातभर हमीरपुर में बारिश हुई। ऐसा माना जा रहा है कि प्रवासी की मौत ठंड से हुई है।
प्रवासी करीब एक सप्ताह से बीमार भी चल रहा था। राजू राम (45) बीते 35 वर्षों से गांव में ही रह रहा था। वह बचपन में ही गांव में आ गया था। किसी को भी राजू राम के परिवार का पता नहीं था। वह बचपन से ही गांव के लोगों के घर में काम करता और जहां रात पड़ती वहीं सो जाता। राजू बीते करीब एक सप्ताह से बीमार चल रहा था और मंदिर परिसर में सो रहा था। मंगलवार को ग्रामीणों ने राजू को मंदिर परिसर में मृत पाया तो पंचायत प्रधान को इसकी सूचना दी। नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय में शेल्टर होम भी बनाया गया है। वर्तमान में यहां पर महज एक भिखारी ही रहता है। उन्होंने कहा कि कोई भी जरूरतमंद इसमें निशुल्क रह सकता है। वहीं शेल्टर होम में कम लोगों के कारण भोजन की अभी तक कोई व्यवस्था नहीं है। प्रधान की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच अधिकारी एसआई राजीव लखनपाल का कहना है कि प्रवासी मजदूर का शव डुग्घा मंदिर में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।