{"_id":"5c548a36bdec2232285b0458","slug":"151549044278-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीरपुर ने घुमारली को हराकर जीती क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीरपुर ने घुमारली को हराकर जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
जाहू/भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के कंज्याण में शिव शक्ति युवा क्लब के सौजन्य से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में 45 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला समीरपुर और घुमारली टीम के बीच हुआ। जिसमें समीरपुर की टीम विजेता रही।
मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 5100 रुपये व ट्राफी और उपविजेता टीम को 3100 रुपये व ट्रॉफी भेंट की। सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने उपस्थित खिलाड़ियों और अन्य लोगों को खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने शिव शक्ति युवा क्लब को क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन पर बधाई दी। युवक मंडल को सर्व कल्याणकारी संस्था की ओर से 3100 रुपये भेंट किए। इस अवसर पर पंचायत उपप्रधान संजीव कुमार, समीरपुर के उपप्रधान अश्वनी, टपरे के उपप्रधान अजय कुमार, टौणी देवी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुशील कुमार पठानिया, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव रिंकू जरयाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।