{"_id":"5ba7c277867a557ff47de64e","slug":"151537720951-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे में 2 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे में 2 से
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सूबे में 2 से 8 अक्तूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। लोगों को विलुप्त हो रही जीव जंतुओं की प्रजातियों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके साथ पक्षियों के रहने और खाने-पीने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। विभाग की ओर से स्कूलों और कॉलेजों में भी वन्य प्राणी सप्ताह मनाने का आह्वान किया गया है।
प्रदेशभर में वन्य प्राणी विभाग के हर मंडल में अपने-अपने स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस सप्ताह में मुख्य रूप से विलुप्त होती प्रजातियों गिद्ध, चिड़िया आदि पक्षियों के कारणों के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान बच्चों को जंगलों में ले जाकर उन्हें पक्षियों की पहचान के बारे में भी बताया जाएगा। इसके लिए कई प्रकार के माध्यमों का इस्तेमाल होगा। इस सप्ताह को मनाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि जीव जंतुओं के जीवन के बारे में लोग जान सकें और इनका धरती पर महत्व समझ सकें। लुप्त होती प्रजातियों को बचाने के लिए विभिन्न उपाय बताए जाएंगे। इसके साथ पेंटिंग, भाषण आदि प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। इस संबंध में वन्य जीव मंडल हमीरपुर के डीएफओ कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रदेशभर में 2 से 8 अक्तूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके तैयारियां चली हुई हैं।