फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कबड्डी में कंडरोला पलासी ने रैल को हराया

कबड्डी में कंडरोला पलासी ने रैल को हराया

Wed, 20 Jun 2018 10:59 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
धनेटा(हमीरपुर)। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने बुधवार को पनसाई में सांसद खेल महाकुंभ का आगाज किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतिभाएं हैं जो राष्ट्रीय स्तर तक अपना प्रदर्शन कर सकती हैं, लेकिन उनको मौका न मिलने के कारण वह पिछड़ते हैं।
विज्ञापन

इसी उद्देश्य के चलते इस खेल महाकुंभ को शुरू किया गया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। इस दौरान कबड्डी के मुकाबले हुए। मैचों में कंडरोला पलासी की टीम ने रैल और फाहल की टीम ने धनेटा को हराया। इस प्रतियोगिता में कंडरोला पलासी, ग्राम पंचायत रैल, फाहल, धनेटा, जलाड़ी, कोटला चिल्लियां, भूंपल, धनेटा, ग्राम पंचायत भदरोल, ग्राम पंचायत रंगस आदि पंचायतों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर आयोजन समिति में युवा मोर्चा के सदस्य मंजीत ठाकुर, विजय शर्मा, रिंपल शर्मा, प्रताप चंद, राजेश, राकेश, विक्की, मोनू सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed