{"_id":"5af317cd4f1c1bea118b625c","slug":"151525880781-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-बाइक की टक्कर में एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार-बाइक की टक्कर में एक घायल
Updated Wed, 19 Sep 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। शिमला-धर्मशाला एनएच 103 पर घुमारवीं के कुछ ही दूरी पर कल्लरी कॉलेज के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल लाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कल्लरी के पास हुए लैंड स्लाइडिंग के कारण सड़क तंग हो गई है। एनएच पर वाहनों की आवाजाही भी बहुत ज्यादा है। लैंड स्लाइडिंग होने के कारण यहां पर वाहनों को पास देने के लिए भी तंग जगह है। इसी के चलते बुधवार को शाम के समय एक टाटा नेक्सन गाड़ी और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार को गंभीर चोट लगी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार को टांग में गंभीर चोटें आई हैं। लोगों का कहना है कि यहां पर हुई लैंडस्लाइड से सारा रोड खराब हो गया है। विभाग भी इस समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जस्वाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, मामले की जांच चल रही है।