फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने की दूसरी रिहर्सल

चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने की दूसरी रिहर्सल

Thu, 02 Nov 2017 11:28 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत वीरवार को चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण का दूसरा पूर्वाभ्यास बहुतकनीकी संस्थान बड़ू में करवाया गया। जिसमें चुनाव ड्यूटी से जुड़े लगभग 550 कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हमीरपुर अरिंदम चौधरी ने कर्मचारियों को चुनाव से संबंधित वीवीपैट के इस्तेमाल की विस्तार से जानकारी दी। कर्मचारियों के लिए तीसरा व अंतिम पूर्वाभ्यास 6 नवंबर को टाउन हाल हमीरपुर में करवाया जाएगा। 7 नवंबर को कर्मचारियों को चुनाव से संबंधित सामग्री प्रदान कर संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। वहीं भोरंज विधानसभा क्षेत्र में चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के लिए भी चुनाव प्रक्रिया की दूसरी रिहर्सल निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम नरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के प्रांगण में करवाई गई। जिसमें चुनावी ड्यूटी में तैनात 548 कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

नादौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राम लीला ग्राउंड में चुनाव प्रक्रिया से संबंधित दूसरा पूर्वाभ्यास करवाया गया। जिसमें 141 पीठासीन अधिकारियों और 141 सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा 1123 मतदान अधिकारियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त 20 महिला मतदान कर्मियों ने भी इस प्रशिक्षण पूर्वाभ्यास में भाग लेकर मतदान प्रक्रिया के बारे जानकारी हासिल की। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी नादौन अमित मैहरा ने उपस्थित कर्मचारियों को वीवीपैट तथा ईवीएम के इस्तेमाल से संबंधित विभिन्न जानकारियां उपलब्ध करवाईं। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र और बड़सर विधानसभा क्षेत्रों के तहत भी चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों तथा कर्मचारियों के लिए भी मतदान प्रक्रिया से संबंधित दूसरे पूर्वाभ्यास का प्रशिक्षण करवाया गया। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार भोरंज मुंशी राम, बीडीओ नादौन चंद्रवीर सिंह, कानूनगो टिंकल, एआरओ एवं तहसीलदार सुजानपुर अशोक कुमार पठानिया भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed