फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   चुनाव कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

चुनाव कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

Wed, 25 Oct 2017 10:40 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
चुनाव कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला में विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत बुधवार को चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को प्रशिक्षण का प्रथम पूर्वाभ्यास बहुतकनीकी संस्थान बड़ू में करवाया गया। जिसमें चुनाव ड्यूटी से जुड़े लगभग एक हजार कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संदीप कदम ने कर्मचारियों को चुनाव से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने चुनावी ड्यूटी में तैनात समस्त कर्मचारियों से अपनी ड्यूटी को पूर्ण निष्ठा तथा तत्परता से करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 2-2 मॉडर्न मतदान केंद्र होंगे। जहां पर महिला कर्मचारियों को ही चुनावी ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिला में स्वीप अभियान चलाया जा रहा है जिसमें लोगों को नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदान की महता तथा चुनावों में अपने मत का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के लिए दूसरा पूर्वाभ्यास 2 नवंबर, तीसरा 6 नवंबर तथा चौथा व अंतिम पूर्वाभ्यास 7 नवंबर को करवाया जाएगा। सात नवंबर को ही चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मचरियों को चुनावी मैटीरियल प्रदान कर ड्यूटी के लिए रवाना किया जाएगा। इसी प्रकार भोरंज विधानसभा क्षेत्र में चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के लिए चुनाव प्रक्रिया की प्रथम रिहर्सल चुनाव पर्यवेक्षक धीरेन पटनायक की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के प्रांगण में करवाई गई। जिसमें चुनावी ड्यूटी में तैनात 105 पीठासीन अधिकारियों, 71 सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा 372 मतदान अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

वहीं सुजानपुर विस क्षेत्र, बड़सर तथा नादौन विस क्षेत्रों के तहत चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों तथा कर्मचारियों के लिए भी मतदान प्रक्रिया से संबंधित प्रथम पूर्वाभ्यास का प्रशिक्षण संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षक धीरेन पटनायक, निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हमीरपुर अरिंदम चौधरी, निर्वाचन अधिकारी भोरंज नरेंद्र चौहान, निर्वाचन तहसीलदार दीपक महाजन, तहसीलदार मुंशाी राम, सामान्य पर्यवेक्षक विडोल पयांग, बीडीओ नादौन चंद्रवीर सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी देवी राम, सेक्टर अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, तहसीलदार सुजानपुर अशोक कुमार पठानिया, नायब तहसीलदार निर्वाचन रत्नजीत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed