फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   1500 kilogram ration distributed

150 क्विंटल खाद्य सामग्री बांटी, आज से पशुओं को मिलेगा चारा

Sat, 28 Mar 2020 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने शनिवार को जिला में कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने संबंधी उपायों और आवश्यक वस्तुओं की सुचारु आपूर्ति के प्रबंधों की सभी उपमंडलाधिकारियों (नागरिक) के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने सभी विक्रेताओं को जमाखोरी रोकने और निर्धारित दरों से अधिक मूल्य न वसूलने के निर्देश दिए हैं और उपमंडलाधिकारी (ना.) खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के साथ मिलकर ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रखें। अगर कोई विक्रेता दुकान पर मूल्य सूची नहीं दर्शाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाएं।
विज्ञापन

जमाखोरी को रोकने के लिए परचून से लेकर थोक विक्रेता तक खाद्य वस्तुओं की अधिकतम भंडारण की सीमा निर्धारित की जा रही है। जिले में इस समय लगभग 18 हजार प्रवासी मजदूरों की पहचान की गई है। नादौन व हमीरपुर में इनकी संख्या काफी अधिक है। इन्हें आवश्यक खाद्य वस्तुएं वितरित करने के लिए सभी उपमंडलाधिकारी (ना.) लॉजिस्टिक सेल के साथ मिलकर कार्य करें। गत दिवस भी लगभग 150 क्विंटल खाद्य सामग्री इनमें वितरित की गई। नादौन में स्थानीय संस्था के सहयोग से प्रशासन की ओर से लगभग 600 पैकेट खाने के वितरित किए गए हैं। पशुओं को चारा उपलब्ध करवाने के लिए 15 वाहन लगाए गए हैं और रविवार से बाहर से चारा आना प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन के माध्यम से ही करें मदद
उन्होंने कहा कि जिले के निराश्रित, गरीब व असहाय लोगों को खाद्य सामग्री इत्यादि उपलब्ध करवाने के लिए काफी संख्या में दानी-सज्जन भी आगे आ रहे हैं। इसके लिए वे जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टॉल फ्री नंबर 1077, 221277, 221377, 221477 व 221877 पर भी संपर्क कर सकते हैं अथवा इसकी वेबसाइट पर लॉग इन कर अपनी मांग भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed