फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   150 people got tested in the health checkup camp

Hamirpur (Himachal) News: स्वास्थ्य जांच शिविर में 150 लोगों ने करवाई जांच

Fri, 27 Sep 2024 10:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पॉवरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड उपकेंद्र हमीरपुर ने शनिवार को स्वच्छता ही सेवा-2024 के तहत गांव चौकी कनकरी में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड उपकेंद्र हमीरपुर के सीनियर डीजीएम अमित कुमार ने शिविर का शुभारंभ किया। चौकी कनकरी और इसके आसपास के कई गांवों के लोगों ने इस स्वास्थ्य जांच शिविर का भरपूर लाभ उठाया तथा स्वास्थ्य की जांच करवाई। शिविर के दौरान आम लोगों की सुविधा के लिए दो मोबाइल रक्त जांच लैब उपलब्ध करवाई गईं। इन मोबाइल लैब के माध्यम से लोगों के टेस्ट किए गए तथा इनकी रिपोर्ट भी मौके पर ही प्रदान की गई। इसके अलावा पोर्टेबल एक्सरे मशीन के माध्यम से भी लोगों के मौके पर ही एक्सरे लिए गए। शिविर में 150 लोगों की जांच की गई। इस दौरान लोगों के स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed