{"_id":"5c781e73bdec22737f73420c","slug":"141551375987-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम में सभी शिकायतों का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम में सभी शिकायतों का निपटारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम में सभी शिकायतों का निपटारा
हमीरपुर। विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत धीरड़ में उपमंडलाधिकारी भोरंज राहुल चौहान की अध्यक्षता में वीरवार को प्रशासन जनता के द्वार शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम पंचायत धीरड़, बजड़ोह, पपलाह और आसपास की ग्राम पंचायतों के लोगों ने भाग लिया। शिविर में 7 प्रार्थना पत्र, 15 इंतकाल, 1 बेनामा और 12 शपथ पत्रों समेत कुल 35 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इसमें सभी का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। राहुल ने सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वह मतदान सूची में अपना नाम सुनिश्चित करें और आने वाले चुनावों में अपनी सहभागिता को बढ़ाएं। इस अवसर पर तहसीलदार दीनानाथ, कृषि प्रसार अधिकारी सुरेश शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान धीरड़ बीना देवी और उपप्रधान विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।