{"_id":"5bbe367a867a55281b2cc86c","slug":"141539192442-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोहणी से छियोड़ी सड़क यातायात के लिए कल तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोहणी से छियोड़ी सड़क यातायात के लिए कल तक बंद
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगती बोहणी से छियोड़ी सड़क के मरम्मत कार्य के चलते इसे तीन दिन तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान हरसन, लंगवाण वाया गुधवीं वैकल्पिक सड़क रहेगी। उपायुक्त हमीरपुर डा. रिचा वर्मा ने कहा कि बोहणी से छियोड़ी सड़क के मरम्मत कार्य के कारण यह सड़क 12 अक्तूबर तक बंद रहेगी।
इस दौरान इस रूट पर जाने वाले वाहन चालकों के लिए वाया गुधवीं सड़क वैकल्पिक होगी। बोहणी से छियोड़ी सड़क की हालत खस्ता होने के कारण लोक निर्माण विभाग की ओर से इस सड़क का मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इस कारण तीन दिनों तक सड़क पर यातायात बाधित रहेगा। उपायुक्त ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 188 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बोहणी-छियोड़ी सड़क पर चल रहे सुधारीकरण कार्य के दृष्टिगत सड़क को यातायात के लिए 12 अक्तूबर तक बंद करने के आदेश पारित किए हैं।