फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   भरेड़ी बाजार में बीच सड़क पर पलटा ट्राला, चालक सुरक्षित

भरेड़ी बाजार में बीच सड़क पर पलटा ट्राला, चालक सुरक्षित

Wed, 16 May 2018 11:05 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत पड़ते भरेड़ी कस्बे में बुधवार शाम लगभग पांच बजे के करीब एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया। इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। चालक सुरक्षित है। होशियारपुर से यह ट्राला गन्ना लेकर सरकाघाट की ओर जा रहा था। ट्राला जैसे ही भरेड़ी बाजार की चढ़ाई पर चढ़ रहा था तो दूसरी तरफ से दूसरी गाड़ी आई। चालक ने जैसे ही दूसरी गाड़ी को देख ब्रेक लगाई तो ट्राला पीछे की तरफ लुढ़क कर सड़क के बीच ही पलट गया। इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। चालक कुलवीर सिंह ने कहा कि चढ़ाई पर गाड़ी पीछे को ओर खिसकती चली गई और गाड़ी ने ब्रेक नहीं पकड़ी। इसके कारण ट्राला पलट गया। चालक की होशियारी से यह बड़ा हादसा होने से टल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed