{"_id":"5af47a2b4f1c1bb56a8b8b92","slug":"141525971499-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए शुरू हो बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए शुरू हो बस सेवा
Updated Thu, 10 May 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
hrtc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे के लोगों ने प्रदेश सरकार से नादौन से सीधे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की है। नादौन टैक्सी यूनियन के प्रधान राकेश सोनी, प्यारे लाल, चमन लाल, करण, लाल चंद, मनोहर लाल, रमेश चंद, राजीव चंद, रोहित, मनोज, प्रदीप सहित अन्य लोगों ने कहा कि यदि यह बस सेवा सुबह ऐसे समय पर चले कि पीजाआई में नौ बजे तक पहुंच जाए तो क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि रोजाना नादौन बस अड्डे पर पीजीआई जाने वाले कई रोगी और उनके तीमारदार खड़े मिलते हैं। कई बार अन्य बसों में भीड़ होने के कारण ऐसे रोगियों को भीड़ वाली बस में सफर करना कठिनाई भरा हो जाता है। लोगों ने कहा कि सबसे अधिक परेशानी तो त्योहारों और विवाह शादियों वाले दिनों में होती है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में लोगों को टैक्सी आदि करके चंडीगढ़ पहुंचना पड़ता है, लेकिन गरीब लोगों के लिए यह संभव नहीं हो पाता। ऐसे लोग केवल बस सेवा पर ही निर्भर होते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से शीघ्र इस मांग को पूरा करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने कहा कि इस सुझाव को शीघ्र सरकार के समक्ष रखा जाएगा और इस मांग को पूरा करवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।