फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सोलर फेंसिंग में बढ़ा किसानों का रुझान

सोलर फेंसिंग में बढ़ा किसानों का रुझान

Wed, 31 Jan 2018 10:58 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। फसल संरक्षण में सामने आए बेहतरीन परिणाम के चलते सोलर फेसिंग की तरफ किसानों का रुझान बढ़ने लगा है। हमीरपुर जिला में डेढ़ दर्जन किसानों ने सोलर फेंसिंग के लिए आवेदन किया है। आवेदनों में हो रही वृद्धि का एक प्रमुख कारण सब्सिडी राशि का बढ़ना भी है। पूर्व में सोलर फेंसिंग पर कृषि विभाग की तरफ से 60 फीसदी सब्सिडी मिलती थी। जो कुछ माह पहले ही 80 फीसदी हुई है। पूर्व में किसानों को कुल लागत का 40 फीसदी अपनी जेब से खर्च करना पड़ता था। लेकिन अब सोलर फेंसिंग की कुल लागत का 20 फीसदी ही किसानों को देना पड़ रहा है। शेष 80 फीसदी खर्च प्रदेश सरकार वहन कर रही है।सोलर फेंसिंग से लावारिस मवेशियों और जंगली जानवरों से फसल को सुरक्षित रखने में मदद मिल रही है। स्टील वायर के छूने पर जानवरों को हलका करंट लगता है और वह तार को क्रॉस करने का प्रयास तक नहीं करते। सोलर फेंसिंग पर आने वाले सारे खर्च का भुगतान किसानों को चेक और बैंक ड्रॉफ्ट से ही करना है। कृषि विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि सोलर फेंसिंग लगाने वाली कंपनी को कोई भी किसान किसी तरह का नकद और अग्रिम भुगतान न करे। इसके साथ ही सोलर पेनल और स्टील वायर में किसी तरह की दिक्कत को संबंधित कंपनी आगामी दो वर्ष तक निशुल्क ठीक करेगी। हमीरपुर के कुठेड़ा के गांव भाठी में प्रदेश की पहली सोलर फेंसिंग हुई है। हमीरपुर कृषि विभाग के एसएमएस अधिकारी डॉ. बलवीर सिंह ने कहा कि सोलर फेंसिंग के लिए सब्सिडी राशि को 60 से बढ़ाकर 80 फीसदी किया गया है। जिला में अब तक 19 आवेदन आ चुके हैं। कंपनी को सारी पेमेंट चेक और ड्रॉफ्ट से करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सोलर फेंसिंग कंपनी को कार्य समाप्ति के आगामी दो वर्ष तक सोलर फेंसिंग के लिए निशुल्क सेवाएं देनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed