{"_id":"5a01c12b4f1c1bf4688b9c52","slug":"141510064427-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र बताएं केंद्र से मिला धन कहां खर्च किया : राजनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र बताएं केंद्र से मिला धन कहां खर्च किया : राजनाथ
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी/ बड़सर(हमीरपुर)। राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरी है। केंद्र से प्रदेश को कांग्रेस के समय 10 हजार करोड़ रुपये मिलता था जो अब बढ़ाकर 40 हजार करोड़ कर दिया गया है।
उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से पूछा कि केंद्र से मिला इतना पैसा कहां खर्च किया। हिमाचल की जनता को मूलभूत आवश्यकताएं सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा नहीं मिल पा रही है। हिमाचल में कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार, अपराध के आरोपों से घिरी है। प्रदेश की जनता ने हिमाचल से कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है और प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता में लाने को आतुर है। इससे पूर्व गृहमंत्री के ताल स्टेडियम में पहुंचने पर सबसे पहले निर्दलीय प्रत्याशी विनोद कुमार की आकस्मिक मौत पर दो मिनट का मौन रखा। इसके उपरांत भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने उन्हें पगड़ी तथा बाबा बालक नाथ की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, उपाध्यक्ष राजेंद्र ढटवालिया, महामंत्री चतर सिंह कौशल, श्याम सिंह ढटवालिया तथा प्रदेश किसान मोर्चा के सदस्य जुगल किशोर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।