{"_id":"5a00646e4f1c1ba7678b9b2a","slug":"141509975150-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ बिझड़ी में, स्मृति भरेड़ी में करेंगी जनसभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ बिझड़ी में, स्मृति भरेड़ी में करेंगी जनसभाएं
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर/भोरंज(हमीरपुर)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बिझड़ी ताल स्टेडियम में जनसभा करेंगे। केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम की सूचना मिलने के बाद बड़सर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। पुलिस कर्मियों को सुरक्षा प्रबंध को लेकर रिहर्सल करवा दी गई है। केंद्रीय मंत्री हेलीकॉप्टर से शाहतलाई उतरेंगे। इसके उपरांत गाड़ी में दियोटसिद्ध होते हुए बिझड़ी ताल स्टेडियम पहुंचेंगे। बिझड़ी में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। बड़सर भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 1:30 बजे बिझड़ी में विशाल जनसभा करेंगे।
उन्होंने क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के विचारों को सुनने का आग्रह किया है। वहीं विधानसभा क्षेत्र भोरंज के भरेड़ी में दोपहर ढाई बजे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पार्टी प्रत्याशी कमलेश कुमारी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी। मीडिया प्रभारी अनिल शर्मा ने कहा कि भरेड़ी में जनसभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों ने भी जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों हमीरपुर, सुजानपुर, बड़सर, नादौन और भोरंज में चुनाव प्रचार को गति प्रदान कर दी है। डीएसपी धर्म चंद वर्मा का कहना है कि केंद्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था का चाक चौबंद है। पुलिस कर्मियों की रिहर्सल करवा दी गई है।