{"_id":"62af64e15e7add2c5846044b","slug":"14-new-fair-price-shops-will-open-in-the-district-hamirpur-hp-news-sml4126661167","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में खुलेंगी 14 नई उचित मूल्य की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में खुलेंगी 14 नई उचित मूल्य की दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले अरविंद शर्मा ने बताया कि जिले के 14 स्थानों पर उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से 15 जुलाई तक कर सकते हैं। उचित मूल्य की दुकानें विकास खंड हमीरपुर के नगर परिषद वार्ड नंबर पांच, ग्राम पंचायत ललीण के गांव ललीण, ग्राम पंचायत धनेड़ के गांव तलासी कलां के वार्ड नंबर एक में खोली जाना प्रस्तावित हैं।
इसी प्रकार विकास खंड बमसन के ग्राम पंचायत भरनांग के गांव भरनांग वार्ड नंबर दो, ग्राम पंचायत बगवाड़ा के गांव अवाहदेवी के वार्ड नंबर दो, ग्राम पंचायत भटेड़ गांव भटेड़ के वार्ड नंबर तीन और विकास खंड बड़सर की ग्राम पंचायत क्याराबाग के गांव सुनवीं ब्राह्मणा के वार्ड नंबर दो, ग्राम पंचायत दैण के गांव दैण के वार्ड नंबर तीन, ग्राम पंचायत भटेड़ के गांव भटेड़ के वार्ड नंबर तीन, विकास खंड सुजानपुर के नगर परिषद वार्ड नंबर पांच, ग्राम पंचायत मन्वीं के गांव लग के वार्ड नंबर तीन, ग्राम पंचायत भगेटू के गांव भगेटू के वार्ड नंबर दो, विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत अग्घार गांव लुंडरी वार्ड नंबर सात ग्राम पंचायत पपलाह के गांव रसेड़वां के वार्ड नंबर पांच, ग्राम पंचायत धमरोल गांव धमरोल वार्ड नंबर चार में खोली जाना प्रस्तावित हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदक की आयुु 18 से 45 वर्ष तक तथा न्यूनतम योग्यता दसवीं होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त जहां उचित मूल्य की दुकान खोली जानी है, वहां से संबंधित आवेदक, एकल नारी, विधवा जो अपने बच्चों का स्वयं पालन-पोषण कर रही हो, शारीरिक रूप से अपंग व्यक्ति तथा पूर्व सैनिक, शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति जिसके परिवार से कोई भी सदस्य नियमित रोजगार में न हो, को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदक जिस श्रेणी के अंतर्गत आवेदन कर रहा है, उसे सक्षम अधिकारी की ओर से जारी सत्यापित नवीनतम प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। सत्यापित न करवाने की स्थिति में आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।