फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   चैंथ खड्ड के चिन्हित स्पॉट पर नहीं हो रहा कार्य

चैंथ खड्ड के चिन्हित स्पॉट पर नहीं हो रहा कार्य

Thu, 02 May 2019 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग पर चैंथ खड्ड के चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर कार्य नहीं करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने विभाग के अधिकारियों पर मनमानी के आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई है। जिला परिषद सदस्य अंकुश सैणी, पुरुषोत्तम लाल, प्रदीप कुमार, खूब सिंह, समरजीत, कन्हैया लाल, प्रकाश चंद, सुरेश कुमार, ज्ञानो देवी, बीना देवी, ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के प्रधान सुरेंद्र कुमार ने कहा कि चैंथ खड्ड के चैनलाइजेशन का कार्य आईपीएच विभाग के माध्यम से किया जा रहा है लेकिन, सर्वे के अनुसार 2014 में जो ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए थे उन पर कार्य नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

चैंथ खड्ड में ऐसे स्थान हैं, जहां लोगों को अपनी भूमि के साथ-साथ रिहायशी मकानों का बरसाती मौसम से खतरा बना हुआ है। लेकिन, वर्तमान में अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों की मलकीयत होने पर भूमि से पत्थर उठाकर दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा है तथा विभाग अपने आप ठेकेदार से मिलकर खनन करवा रहा है। चैंथ खड्ड में गांव नगरोटा से नीचे लोगों की मलकीयती भूमि को खतरा है। 100 मीटर की दूरी पर दो कमरे हैं, जो खड्ड के बहाव के कारण बरसात के मौसम में हमेशा खतरे के निशान पर रहते हैं। धमरोल पुल के पास भी ऐसी स्थिति बनी हुई है। खड्ड के कारण रिहायशी मकानों को पूर्ण खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जब पत्थर उठाने को मना करते हैं तो ठेकेदार के लोग ग्रामीणों से लड़ाई झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। उधर, आईपीएच के अधिशाषी अभियंता ओम प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि अभी तक इस मामले की कोई शिकायत नहीं आई है। अगर ऐसी शिकायत आती है तो मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed