{"_id":"5c7eaf03bdec22145544d6d7","slug":"131551806211-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर में पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर में पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। स्थानीय पुलिस थाने में कार्यभार संभालते ही नए थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने सुजानपुर बाजार का औचक निरीक्षण कर सड़क किनारे किए अतिक्रमण को हटाया। उन्होंने इस दौरान दुकानदारों को सड़क पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। मंगलवार दोपहर को सुजानपुर बाजार में पहुंचकर थाना प्रभारी ने दुकान से बाहर दुकानदारी सजाए बैठे दुकानदारों को साफ हिदायत देते हुए कहा है कि वह अपनी दुकानदारी दुकानों के भीतर ही सजाएं। सड़क या नालियों पर किसी भी तरह का सामान नहीं आना चाहिए।
उन्होंने दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटवाया और दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी। एसएचओ ने कहा कि पहली बार निर्देश जारी किए गए हैं, अगली बार नियमों को न मानने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सुजानपुर बस स्टैंड पर भी रेहड़ी-फड़ी वालों को भी अतिक्रमण न करने की सलाह दी। उन्होंने बिना हेलमेट जा रहे दोपहिया चालकों को भी हेलमेट पहनने की हिदायत दी। ऐसे करीब आधा दर्जन चालकों के चालान भी किए गए। थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि बाजार का निरीक्षण दोबारा किया जाएगा और नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।