{"_id":"5c59ca95bdec220c0c32196d","slug":"131549388437-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में टोकन सिस्टम फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में टोकन सिस्टम फिर शुरू
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में फिर ओपीडी के लिए टोकन सिस्टम शुरू हो गया है। टोकन मशीनों के एक साल से खराब रहने के चलते अब अस्पताल प्रबंधन ने कागज के टोकन शुरू कर दिए हैं। मरीज जब भी संबंधित ओपीडी की पर्ची बनाएगा, उसी समय पर्ची काउंटर पर मरीज को संबंधित ओपीडी का टोकन नंबर भी मिलेगा। ओपीडी में टोकन नंबर के हिसाब से मरीजों की एंट्री होगी। इससे मरीजों या तीमारदारों के बीच कई बार नंबर के लिए होने वाले झगड़े से भी छुटकारा मिलेगा। साथ ही मरीजों को लाइनों में खड़े होकर धक्कामुक्की से भी राहत मिलेगी।
अपने टोकन नंबर की आवाज पड़ते ही मरीज अपने स्थान से उठकर ओपीडी में जा सकता है। पूर्व में जब मेडिकल कॉलेज अस्पताल था तब यहां मशीनों से टोकन नंबर डिस्प्ले होता था। मशीनें खराब हो गईं और इसके बाद अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का दर्जा मिल गया। इसके करीब एक साल बाद अब अस्पताल में दोबारा टोकन सिस्टम शुरू हो गया है। मरीजों को नंबर के हिसाब से अब ओपीडी में एंट्री मिलेगी। इस संबंध में एमएस डॉ. अनिल वर्मा का कहना है कि अस्पताल में पर्ची के साथ टोकन मिल रहा है। उस टोकन नंबर के हिसाब से मरीज ओपीडी में एंट्री करेगा।