{"_id":"5c23c19cbdec22569632f7e3","slug":"131545847196-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की टक्कर से एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की टक्कर से एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत स्थानीय पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक सवारों ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार तीनों युवक फरार हो गए। जबकि स्कूटी सवार घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बड़सर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे उपचार के बाद घर भेज दिया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विजय कुमार निवासी बड़सर बुधवार दोपहर को अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहा था। पेट्रोल पंप बड़सर के पास पंजाब नंबर की तेज रफ्तार बाइक पर सवार युवकों ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस टक्कर से विजय कुमार सड़क पर गिर गया और उसे हाथ, बाजू और सिर में चोटें आई हैं। विजय कुमार को स्थानीय लोग अस्पताल ले गए। अस्पताल में उसे उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। डीएसपी बड़सर जसवीर सिंह का कहना है कि बाइक पर तीन युवक सवार थे। जो मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि बाइक को कब्जे में लेकर मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।