{"_id":"5bf2e8abbdec226993579742","slug":"131542645931-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना रेडियोलॉजिस्ट के चल रहे क्लीनिक को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना रेडियोलॉजिस्ट के चल रहे क्लीनिक को किया सील
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में बिना रेडियोलॉजिस्ट के चल रहे एक निजी अल्ट्रासाउंड क्लीनिक पर सोमवार को हमीरपुर से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दबिश दी। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम को निरीक्षण के दौरान क्लीनिक में अल्ट्रसाउंड टेस्ट करने वाला विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिला। अल्ट्रसाउंड क्लीनिक से कड़ी पूछताछ के बाद भी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई। जिसके चलते मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सवित्री कटवाल ने औचक निरीक्षण के दौरान अल्ट्रासाउंड क्लीनिक सील करवा दिया है। सीएमओ ने यह कार्रवाई क्लीनिक में प्रशिक्षित चिकित्सक न होने के कारण की है।
संबंधित क्लीनिक में प्रशिक्षित चिकित्सक के बिना ही अल्ट्रासाउंड किए जा रहे थे। वहीं क्लीनिक के संचालक ने बताया कि क्लीनिक में कुछ माह पूर्व प्रशिक्षित चिकित्सक था, परंतु उसकी सरकारी नौकरी लगने के बाद वहां पर कोई प्रशिक्षित चिकित्सक नियमित तौर पर नहीं था। इसके बाद डॉ. कटवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नादौन का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में नए भवन निर्माण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर रोगियों का हालचाल जाना और मरीजों को पेश आ रही परेशानियों के बारे भी पूछताछ की। इस दौरान स्थानीय लोगों और मरीजों ने डॉ. कटवाल को अस्पताल में स्टाफ की कमी तथा सरकारी एंबुलेंस की दयनीय हालत के बारे में बताया। नादौन अस्पताल में नई कंप्यूटराइज्ड एक्स-रे मशीन का निरीक्षण भी किया गया। इस संबंध में सीएमओ डॉ. सावित्री कटवाल का कहना है कि निजी अल्ट्रासाउंड लैब में प्रशिक्षित चिकित्सक न होने के कारण उसे सील करवाया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया है।