{"_id":"5a46300e4f1c1b686a8bc70b","slug":"131514549262-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्कूल परोल के मेधावी हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्कूल परोल के मेधावी हुए सम्मानित
Updated Fri, 29 Dec 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। राजकीय आदर्श केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला परोल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में सेवानिवृत्त उपनिदेशक उच्च शिक्षा रमेश चंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में केंद्रीय मुख्य शिक्षक किशोरी लाल ने पाठशाला की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी तथा स्कूल की उपलब्धियों के बारे मुख्यातिथि तथा उपस्थित लोगों को बताया। समारोह में बच्चों ने नाटक, पंजाबी गिद्दा, नाटी, फैंसी ड्रेस, समूह गीत, कव्वाली आदि कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्यातिथि, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोल की प्रधानाचार्य रानी चंद्रवती डोगरा, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सुखदेव सिंह तथा बच्चों के अभिभावकों ने बच्चों की गतिविधियों की प्रशंसा की। मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी बच्चों को ईनाम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में माया देवी, दिनेश कुमार, विनोद कुमार, पूजा, अंजना, मोनिका सहित अन्य अध्यापक और अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन