{"_id":"672bca4c1c792303ff08e584","slug":"13-posts-of-veterinary-pharmacist-vacant-in-dispensaries-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-140088-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: डिस्पेंसरियों में वेटरनरी फार्मासिस्ट के 13 पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: डिस्पेंसरियों में वेटरनरी फार्मासिस्ट के 13 पद रिक्त
Thu, 07 Nov 2024 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से अनेक योजनाएं चलाई गई हैं, लेकिन स्टाफ की कमी के चलते यह योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पा रही हैं।
जिले में बेजुबानों का इलाज भगवान भरोसे चल रहा है। वेटरनरी फार्मासिस्ट के पद रिक्त होने से पशुओं के इलाज में समस्या आ रही है। जिला में 13 डिस्पेंसरी में फार्मासिस्ट के पद रिक्त चल रहे हैं। पशुपालन विभाग की ओर से वेटरनरी फार्मासिस्ट के पदों को भरने के लिए कई बार उच्च अधिकारियों से पत्राचार किया गया है, लेकिन नियुक्ति नहीं हो सकी। जिला में 225 डिस्पेंसरी और 12 पशु अस्पताल हैं। हर एक पशु अस्पताल में एक पशु चिकित्सक और हर डिस्पेंसरी में एक-एक फार्मासिस्ट की नियुक्ति होती है। जिला के 12 पशु अस्पतालों में तो पशु चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन सभी डिस्पेंसरियों में फार्मासिस्ट की नियमित रूप से सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। करीब 13 डिस्पेंसरी में 13 वेटरनरी फार्मासिस्ट के पद रिक्त हैं। जिन डिस्पेंसरियों में फार्मासिस्ट के पद रिक्त हैं, वहां पर नजदीकी डिस्पेंसरी से फार्मासिस्ट की सेवाएं ली जा रही हैं। इन फार्मासिस्ट की सेवाएं दिनों के आधार पर ली जा रही हैं। कुछ दिन यह फार्मासिस्ट एक डिस्पेंसरी में सेवाएं देंगे तो कुछ दिन अन्य डिस्पेंसरी में सेवाएं देंगे।
पशुपालकों में राजन, सुरेश, अविनाश, कौशिक, नितेश आदि ने कहा कि उनके पशुओं को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द वेटरनरी फार्मासिस्ट के पदों को भरा जाए।
इस संबंधी पशुपालन विभाग हमीरपुर के सहायक निदेशक (परियोजना) डॉ. सतीश वर्मा ने कहा कि जिला की डिस्पेंसरियों में वेटरनरी फार्मासिस्ट के पद रिक्त हैं। रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार से पत्राचार किया गया है। जल्द ही पदों को भर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पशुओं के लिउ बेहतर इलाज सुनिश्चित किया गया है।