फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   122 meter long bridge will be built in Barada on Bakar Khad

Hamirpur (Himachal) News: बाकर खड्ड पर बराड़ा में बनेगा 122 मीटर लंबा पुल

Sun, 06 Apr 2025 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 06 Apr 2025 06:52 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ब्लॉक टौणी देवी के अंतर्गत बाकर खड्ड पर बराड़ा में 122 मीटर लंबा पुल बनेगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-तीन के तहत पुल निर्माण को स्वीकृति मिली है। पुल निर्माण पर लगभग 11 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह पुल जिला हमीरपुर और जिला मंडी को जोड़ेगा, जिससे करीब पंद्रह किलोमीटर दूरी कम होगी। पुल निर्माण से प्रत्यक्ष रूप से करीब पांच हजार लोग लाभान्वित होंगे। बाकर खड्ड पर लंबे समय से पुल निर्माण की मांग की जा रही थी। अब पुल निर्माण स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से बाकर खड्ड पर डबल लेन पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा था। अब इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग पुल निर्माण संबंधित आगामी प्रक्रिया में जुट गया है। विभाग के मुताबिक डेढ़ महीने के भीतर टेंडर प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया जाएगा। यह पुल डबल लेन होगा। डेढ़ साल के भीतर पुल जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



जिला मंडी और हमीरपुर को जोड़ेगा पुल



पुल निर्माण के बाद जिला मंडी और हमीरपुर के अवाहदेवी, धर्मपुर और सरकाघाट क्षेत्रों की दूरी सात से आठ किमी कम हो जाएगी। इस पुल के चलते दोनों जिलों के स्थानीय लोगों को आठ किमी का अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ेगा। मंडी के टीहरा प्वाइंट पर सड़क से यह पुल जुड़ेगा। धर्मपुर, मंडी के लोग कमलाहिया सहित अन्य रूट से आते हैं, उनके लिए करीब आठ किलोमीटर दूरी कम होगी। लोग समीरपुर, अवाहदेवी से होकर टीहरा मंडी में पहुंचते हैं। पुल निर्माण के बाद यदि निर्धारित रूट को लोग प्रयोग करेंगे तो लोग कम समय में निर्धारित स्थान पर पहुंचेंगे। बराड़ा, पटनौण धार से होते हुए सड़क बाकर खड्ड के लिए जाती है। यही सड़क मंडी से आने वाली सड़क से मिलती है।
विज्ञापन



-बाकर खड्ड पर 122 मीटर डबल लेन पुल बनेगा। इस कार्य पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह पुल जिला मंडी और हमीरपुर को जोड़ेगा। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजय चौधरी, एसई, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed