{"_id":"5c76d2dabdec22271a77cbb6","slug":"121551291098-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिप की बैठक में गूंजा अल्ट्रासाउंड के दौरान महिला से अभद्र व्यवहार का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिप की बैठक में गूंजा अल्ट्रासाउंड के दौरान महिला से अभद्र व्यवहार का मुद्दा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला परिषद हमीरपुर की बैठक बुधवार को अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला परिषद सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मीटिंग में तहसील कार्यालय के बाहर बैठे अर्जी नवीस की ओर से जमीन की रजिस्ट्री लिखने और अन्य टंकण संबंधी कार्य के लिए लोगों से मनमाने दाम वसूलने, दियोटसिद्ध की सराय में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा नहीं मिलने, श्रद्धालुओं को मैले कंबल देने सहित बिजली, पानी, सड़क और बसों की समस्या मुख्य तौर पर बैठक में उठाई गईं। जिला परिषद अध्यक्ष ने इन मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा। बैठक में 49 मामले सामने आए। पंचायत प्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों के आला अधिकारियों से इन मुद्दों को हल करने के लिए सवाल पूछे। एचआरटीसी बसों की कार्यशैली फिर कटघरे में खड़ी दिखी। बसों के मुद्दे पर निगम प्रबंधन को घेरा गया।
इस दौरान सत्र 2019-20 के लिए बजट का अनुमोदन किया गया। समस्याओं का हल न होने पर जिप अध्यक्ष ने कई विभागों के अधिकारियों की खिंचाई भी की। इस दौरान मेडिकल कालेज में अल्ट्रासाउंड करवाने गई एक महिला से अभद्र व्यवहार की बात सामने आई। महिला को अल्ट्रासाउंड की रसीद नहीं दी गई थी। अल्ट्रासाउंड होने के बाद महिला को रसीद देकर मामले को दबाने की कोशिश की गई तथा महिला को डराया गया। इस पर जिला चिकित्सा अधिकारी को मामले की जांच के लिए कहा गया। नादौन अस्पताल में टेक्नीशियन पांच साल से नहीं है। यहां लैब टेक्नीशियन का एक ही पद है, जो रिक्त चल रहा है। इसके साथ ही कई अहम मुद्दे संबंधित विभागों के आलाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा 14वें वित्तायोग के अंतर्गत विकास खंड बिझड़ी की 48 ग्राम पंचायतों के लिए 7,20,43,111 रुपये, विकास खंड नादौन की 51 ग्राम पंचायतों के लिए 7,33,81,731 रुपये तथा विकास खंड हमीरपुर की 25 ग्राम पंचायतों के लिए 5,40,43,674 रुपये की कार्ययोजनाओं का अनुमोदन किया गया। मीटिंग में हिम ऊर्जा विभाग के माध्यम से स्थापित सोलर लाइटों, लोनिवि के माध्यम से निर्मित वर्षाशालिकाओं की खस्ता हालत को जल्द सुधारने, वन विभाग/राजस्व विभाग की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के मसले भी बैठक में उठाए गए। प्रस्तुत किए गए मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई करने के लिए विभागीय अधिकारियों को कहा गया।
बाक्स...
कहीं ट्रांसफर न हो जाए इसलिए सियासी नुमाइंदों को बुलाते हैं स्कूल मुखिया
जिप अध्यक्ष ने जिप सदस्यों को शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न स्कूली कार्यक्रमों में न बुलाने पर ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि एक जिप सदस्य 10 से 15 हजार लोगों की ओर से चुना गया प्रतिनिधि होता है, लेकिन शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों में संबंधित जिप सदस्य को न्योता नहीं दिया जाता है। केवल सत्तारूढ़ पार्टी के ही विधायक या नुमाइंदों को बुलाया जाता है, ताकि कहीं ट्रांसफर न हो जाए। उन्होंने कहा कि जिप सदस्यों को कार्यक्रमों में मुख्यातिथि की पिछली दो लाइनों में बैठाया जाता है और अन्य पार्टी सदस्य आगे वाले पंक्ति में बैठे होते हैं। उन्होंने इस पर ऐतराज जताते हुए शिक्षा विभाग को इसमें सुधार करने के निर्देश दिए।