फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सुजानपुर में झगड़ा कर पुलिस के आने से पहले भागे छात्र

सुजानपुर में झगड़ा कर पुलिस के आने से पहले भागे छात्र

Sat, 15 Dec 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत ऐतिहासिक चौगान में कुछ छात्र आपस में झगड़ पड़े। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम सहित चौगान में पहुंचे लेकिन, झगड़ा करने वाले छात्र तब तक भाग गए। इस दौरान वहां एकत्रित अन्य छात्रों की थाना प्रभारी ने क्लास लगाई। कहा कि छात्रों के जीवन में जिस तरह शिक्षा और उसके बाद मिलने वाली डिग्रियां महत्वपूर्ण होती हैं, उसी तरह छात्र का आचरण, व्यवहार भी महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुजानपुर ग्राउंड में आए दिन छात्रों के लड़ने, गाली गलौज करने की सूचनाएं थाने में पहुंचती हैं और हर बार पुलिस के आने से पहले लड़ाई झगड़ा करने वाले छात्र भाग जाते हैं। उन्होंने झगड़ा करने वाले छात्रों को सुधरने की हिदायत दी है। कहा कि पकड़े जाने पर अगर पुलिस में कोई मामला दर्ज होता है तो वह छात्र के भविष्य पर असर करता है। इसलिए लड़ाई झगड़े से बचें। वहीं उन्होंने मैदान में गंदगी न फैलाने का भी आह्वान किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed