{"_id":"5a50d5404f1c1bfc0f8b7ebc","slug":"121515246912-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवित्री कटवाल ने किया अस्पतालों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवित्री कटवाल ने किया अस्पतालों का निरीक्षण
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाओं को जांचा।
- फोटो : अमर उजाला
बिझड़ी (हमीरपुर)। सीएमओ हमीरपुर सावित्री कटवाल ने शनिवार को बिझड़ी तथा बड़सर अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों ही अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाओं को जांचा। इस दौरान जब उनसे पूछा कि बिझड़ी अस्पताल का दर्जा तो बढ़ा दिया लेकिन स्वीकृत पदों पर चिकित्सकों की तैनाती कब होगी। इस बारे उन्होंने कहा कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों तथा सरकार को अवगत करवा दिया है।
जल्द ही चिकित्सकों की तैनाती हो जाएगी। इस समय बिझड़ी अस्पताल में डेपुटेशन के सहारे ही काम चलाया जा रहा है। इससे पहले अस्पताल में दो चिकित्सक तैनात थे। इनमें से एक एमडी करने चंडीगढ़ चला गया जबकि दूसरी महिला चिकित्सक छुट्टी पर हैं, इसके चलते यहां पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।