{"_id":"5a3fd9354f1c1b0f788b4af7","slug":"121514133813-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए चार बूथ प्रभारी निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए चार बूथ प्रभारी निष्कासित
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। नादौन में भाजपा को मिली हार के बाद पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल कार्यकर्ताओं को निष्कासित करने का क्रम आरंभ हो गया है। रविवार को कांगू में आयोजित भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक में चार बूथ प्रभारियों को तुरंत प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। चार कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित करने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके सिफारिश की गई है। नादौन भाजपा मंडलाध्यक्ष भवानी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि जलाड़ी बूथ प्रभारी, बढेड़ा बूथ प्रभारी, सदोह बूथ प्रभारी तथा भदरूं बूथ प्रभारी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तुरंत प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
वहीं पार्टी के चार वरिष्ठ कार्यकर्ताओं जलाड़ी से रमणीक परमार व हर मंदिर मंडयालां से आशू मंडयाल, भूंपल से राज कुमार अदित्य तथा धनेटा से सुमित वर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित करके हाईकमान से सिफारिश की गई है। मंडलाध्यक्ष ने बताया कि इन चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल अभी और कार्यकर्ताओं का निष्कासन हो सकता है। इसके अलावा बैठक के दौरान मंडलाध्यक्ष भवानी सिंह ने भाजपा मंडल को भंग कर दिया है और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके नई मंडल कार्यकारिणी के गठन के लिए भाजपा के स्थानीय नेता एवं पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री को अधिकृत किया गया है। बैठक में जिला परिषद के वाइस चेयरमैन चौधरी चंदू लाल, मंडल महासचिव पवन शर्मा, सुरेंद्र छिंदा, हरदयाल सिंह, प्रकाश चंद ठाकुर, सचिव तरुण कपिल, शहरी इकाई के प्रधान श्याम सोनी सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी व भाजपा के सीनियर वर्कर भी उपस्थित रहे।