{"_id":"5a3be00a4f1c1bc5758ba6d4","slug":"121513873418-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काले बिल्ले लगाकर चिकित्सकों ने दी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काले बिल्ले लगाकर चिकित्सकों ने दी सेवाएं
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने आल इंडिया डॉक्टर संघ के आह्वान पर जिला के अस्पतालों में काले बिल्ले लगाकर सेवाएं दीं। संघ के महासचिव डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि सारे हिंदुस्तान के चिकित्सक अब एआईएफजीडीए के बैनर तले एकजुट हैं और राजस्थान सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध करते हैं। राजस्थान सरकार की नीतियों की वजह से वहां के चिकित्सकों और गरीब जनता का शोषण हो रहा है। संघ के अध्यक्ष डॉ. जीवानंद ने कहा कि हम राजस्थान के चिकित्सकों के साथ कंधे के कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के चिकित्सक राजस्थान चिकित्सक संघ के पक्ष में काले बिल्ले लगाकर वीरवार को सेवाएं दीं।
विज्ञापन