{"_id":"5a12e8614f1c1b97678bcc07","slug":"121511188577-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोगरा दंपति को कांग्रेस पार्टी से छह वर्ष के निष्कासन की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोगरा दंपति को कांग्रेस पार्टी से छह वर्ष के निष्कासन की सिफारिश
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर की कांग्रेस कमेटी ने डोगरा दंपति को पार्टी से छह साल से निष्कासन की सिफारिश की है। ब्लॉक कांग्रेस बड़सर व बिझड़ी की चुनाव समीक्षा की संयुक्त बैठक में दोनों के निष्कासन का प्रस्ताव पारित किया गया है। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा तथा उनकी पत्नी एवं जिला परिषद सदस्य अरविंद्र कौर डोगरा पर भीतरघात का आरोप लगाते हुए गाज गिराई है। बैठक का आयोजन बड़सर ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत सिंह व बिझड़ी ब्लॉक अध्यक्ष विपिन ढटवालिया की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में पोलिंग बूथों में पार्टी प्रदर्शन से संबंधित फीडबैक ली गई। बैठक में कार्यकर्ताओं का केंद्र पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा व उनकी पत्नी अरविंद्र कौर डोगरा पर रहा। कार्यकर्ताओं ने दोनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों से संलिप्त होने का आरोप लगाया है। कुछ कार्यकर्ताओं ने भीतरघात होने की आशंका व्यक्त की।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस की दोनों इकाइयों के अध्यक्ष, पीसीसी डेलिगेट राजिंद्र जार, सेवा दल प्रवक्ता नरेश लखनपाल, कमल पठानिया, पवन कालिया, सुदर्शन शर्मा, अमीं चंद, डीएस जसवाल, निक्का राम शर्मा, देव दत्त शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा ढटवालिया, जिला कांग्रेस सचिव भूपेंद्र ठाकुर, डैनी जसवाल, सतीश बन्याल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल राणा, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष रूबल ठाकुर, बड़सर पंचायत प्रधान सेवा दास, केवल सिंह धीमान, योग राज कालिया, उधो राम, देवेंद्र राणा, शरण प्रसाद, कृष्ण कुमार, प्रेम चंद संगर, सूबेदान बलवंत सिंह, केवल कृष्ण, इंद्रजीत सिंह, संजय कुमार, सहित अन्य कई कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा का कहना है कि चुनावों के दौरान वे अर्की विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे। विस चुनावों के दौरान बड़सर विस क्षेत्र में किसी को भी कोई फोन या संपर्क नहीं किया है। आरोप लगाने से पहले कोई सबूत पेश करें।