{"_id":"684b29bf5299658da6034fa9","slug":"12-thousand-devotees-bowed-down-at-the-court-of-baba-balak-nath-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-158355-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ के दरबार 12 हजार हुए श्रद्धालु नतमस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ के दरबार 12 हजार हुए श्रद्धालु नतमस्तक
Fri, 13 Jun 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में मेले समाप्त होने के बाद भी प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की ओर से प्रतिदिन लाखों की संख्या में चढ़ावा चढ़ाया जा रहा है।
वीरवार को मंदिर में 12 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। बाबा बालक नाथ मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल ने कहा कि वीरवार को चढ़ावे की गणना में 9,32,537 रुपये चढ़ावा और 5,84,360 रुपये दान के रूप में कुल 15,16,897 रुपये प्राप्त हुए। वहीं, बहुमूल्य धातुओं में सोना एक ग्राम 630 मिलीग्राम, चांदी 81 ग्राम 110 मिलीग्राम चढ़ावे के रूप में चढ़ाई गई है।
वहीं, विदेशी मुद्राओं में इंग्लैड के 20 पाउंड, यूएसए के 72 डॉलर, यूरो 15, ऑस्ट्रेलियन डॉलर ऑस्ट्रेलियन डॉलर 115, मलेशियन रिंगित 28 विदेशी मुद्राओं के रूप में प्राप्त हुए। वहीं, श्रद्धालुओं की ओर से 21 बकरे बाबा को अर्पित किए गए, जिनकी न्यास द्वारा खुली बोली लगाकर 49,900 रुपये बाबा के खजाने में जमा किए गए।
विज्ञापन
जालंधर से पहुंचा हजारों श्रद्धालुओं का जत्था
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में जालंधर के दिलबाग नगर से श्रद्धालुओं का समूह यहां पर शीश नवाने के लिए पहुंचा। इस यात्रा का नाम इन्होंने फलदायिनी यात्रा के रूप में रखा था। पिछले लगातार 31 सालों से यह यात्रा बाबा बालक नाथ के दरबार में पहुंच रही है। भगत सोनू वर्मा की अगुवाई में बाबा जी के दरबार में माथा टेका। इन्होंने बाबा बालक नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की एवं पवित्र धुने में शीश नवाया।