फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   12 people in the grip of diarrhedue to contaminated water supply

Hamirpur (Himachal) News: दूषित पानी की आपूर्ति से डायरिया की चपेट में आए 12 लोग

Tue, 27 Jun 2023 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर/हमीरपुर। जिलाभर में हुई बरसात के कारण जलशक्ति विभाग की पेयजल स्कीमें प्रभावित हुई हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जिले की कराड़ा पेयजल स्कीम के अंतर्गत ग्राम पंचायत सराकड़ और भरनांग सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में दूषित पेयजल की आपूर्ति की सूचना है। दूषित पेयजल के कारण अभी तक करीब 12 लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं। ग्राम पंचायत भरनांग की प्रधान विमला देवी, पूर्व बीडीसी सदस्य प्रवीण ठाकुर और विक्रम सिंह ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में गत दिवस दूषित पानी की आपूर्ति हुई। नल से मटमैला पानी निकल रहा था।
विज्ञापन



दूषित पानी के सेवन से क्षेत्र में 12 लोग उलटी-दस्त की बीमारी से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया है। इलाके का दौरा किया जाए और पेयजल सप्लाई जो दी गई है या टैंक में पानी भरा है उसकी जांच की जाए। उन्होंने कहा कि हाल ही में यहां पर एक मेला संपन्न हुआ है लेकिन मेले के दौरान यह पेयजल सप्लाई नहीं दी गई। जिसके चलते मेले में आए लोग इस बीमारी की चपेट में आने से बच गए हैं। अन्यथा बीमार लोगों का आंकड़ा अधिक हो सकता था। उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि अभी तक डायरिया फैलने की कोई सूचना नहीं मिली है। फिर भी मामले की जांच के लिए बीएमओ को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इधर, जलशक्ति विभाग हमीरपुर के अधिशासी अभियंता राजीव सहगल ने कहा कि संबंधित क्षेत्र में दो दिन से पेयजल आपूर्ति बंद है। वहां पर गत दिवस एक मेला था, हो सकता है कि लोगों ने गलत खाद्य पदार्थ का सेवन किया हो, जिसकी वजह से लोग बीमार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed