{"_id":"66475ebb0e29430c8204d748","slug":"12-candidates-are-in-the-fray-in-hamirpur-parliamentary-constituency-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-127855-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
विज्ञापन
नामांकन वापसी का दौर खत्म, लोकसभा और विस उपचुनाव की तस्वीर साफ
लोकसभा के साथ ही विस उपचुनाव में बड़सर और सुजानपुर में सीधा मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए भरे गए नामांकन पत्रों को वापस लेने की अवधि शुक्रवार को समाप्त होने के साथ ही अब संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर में 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। जबकि, विधानसभा क्षेत्र 37-सुजानपुर में 6 और विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर में 3 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे। नामांकन का दौर खत्म होते ही सियासी रण की तस्वीर साफ हो गई है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के साथ ही बड़सर और सुजानपुर में भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला तय हो गया है।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कुल 15 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे और जांच के दौरान सभी सही पाए गए थे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 3 कवरिंग कैंडीडेट स्वत: ही बाहर हो गए थे और शेष बचे 12 उम्मीदवारों में से किसी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया। उधर, सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 8 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से एक निर्दलीय प्रत्याशी अनीता कुमारी ने वीरवार को ही अपना नाम वापस ले लिया था और एक अन्य निर्दलीय राजिंद्र सिंह वर्मा ने शुक्रवार को अपना नाम वापस लिया। अब यहां 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए 3 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे थे और इनमें से किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं जिला हमीरपुर के उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि नामांकन वापस लेने की अवधि समाप्त होने के बाद सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से ये हैं दावेदार
लोकसभा क्षेत्र हमीरपुर में 12 उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी के अनुराग सिंह ठाकुर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सतपाल सिंह रायजादा, बहुजन समाज पार्टी के हेमराज, एकम् सनातन भारत दल के अरुण अंकेश स्याल, भारतीय जवान किसान पार्टी के कुलवंत सिंह, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के जगदीप कुमार और अखिल भारतीय परिवार पार्टी के सुमित के अलावा 5 निर्दलीय प्रत्याशियों गरीब दास कटोच, गोपी चंद, नंद लाल, रमेश चंद सारथी और सुरेंद्र कुमार के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सुजानुपर से छह प्रत्याशी मैदान में
विधानसभा क्षेत्र 37-सुजानपुर में भारतीय जनता पार्टी के राजेंद्र राणा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रणजीत सिंह राणा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के रविंद्र सिंह डोगरा के अलावा तीन निर्दलीय प्रत्याशी अनिल राणा, राजेश कुमार, शेर सिंह शामिल हैं।
बड़सर में युकां का बागी भी मैदान में
बड़सर में भारतीय जनता पार्टी के इंद्र दत्त लखनपाल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सुभाष चंद और निर्दलीय विशाल शर्मा शामिल हैं। विशाल शर्मा हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी है। वह पार्टी प्रत्याशी के चयन से नाराजगी जाहिर कर चुनावी मैदान में हैं।