फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   12.39 crore spent on water scheme

12.39 करोड़ से पेयजल योजना मालियां सधिरियाण का होगा कायाकल्प

Tue, 04 Feb 2020 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। नाबार्ड से प्रदेश को आठ पेयजल परियोजनाओं के लिए 4636.21 लाख की राशि स्वीकृत हुई है। इसमें से भोरंज विधानसभा क्षेत्र को नाबार्ड से 12 करोड़ 39 लाख रुपये पेयजल योजना मालियां सधिरियाण के लिए मिले हैं। इस पेयजल योजना का आधुनिक तकनीक से सुधार किया जाएगा। इस स्कीम के चार फेस के आधार पर बनाया जाएगा। पहले फेस में डेरा परोल, दूसरे फेस में जलाहू, तीसरे फेस में नेरी बलबाग और चौथे फेस में भी नेरी बलवाग की स्कीमों में सुधार किया जाएगा। मालियां सधिरियाण पेयजल स्कीम में सुधार से 68 गांवों के लोगों की पानी की कमी दूर होगी। इस स्कीम के अंतर्गत पड़ने वाली डेरा परोल योजना के अंतर्गत 28 गांव, जलाहू के 26 गांव, नेरी बलवाग में 12 गांव पड़ते हैं। इन स्कीमों में पुरानी मशीनों को बदलकर नई मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

पानी को प्यूरीफाई के लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर लोगों को शुद्ध पानी मुहैया करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त 150 किमी नई पाइप लाइन, पानी की नई गैलरी और टैंक बनाने का प्रावधान भी है। विधायक कमलेश कुमारी ने बताया कि पेयजल योजना मालियां सधिरियाण स्कीम को सुधारने और अत्याधुनिक बनाने के लिए नाबार्ड से 12 करोड़ 39 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस स्कीम में अत्याधुनिक मशीनें लगने से लोगों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी। इससे 68 गांवों के लोगों को पानी का सही वितरण होगा। अधिशाषी अभियंता ओपी भारद्वाज ने पेयजल योजना मालियां सधिरियाण के सुधार के लिए नाबार्ड से 12 करोड़ 39 लाख रुपये मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस स्कीम में नई मशीनें लगाई जाएंगी। पानी की नई गैलरी बनाई जाएगी और नई पाइप लाइन बिछाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed