फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अब गुडिय़ा नहीं, खिलौनों में दें कार और जहाज : पूजा

अब गुडिय़ा नहीं, खिलौनों में दें कार और जहाज : पूजा

Sat, 08 Dec 2018 11:38 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत सासन में शनिवार को ‘अमर उजाला’ के अपराजिता अभियान के तहत 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग से सीडीपीओ बलवीर बिरला, स्वास्थ्य विभाग से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और पुलिस विभाग से उप निरीक्षक पूजा ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। उपनिरीक्षक पूजा ने कहा कि माता-पिता बेटियों से मैत्रीपूर्ण संबंध रखें ताकि, अगर बेटी को कोई भी समस्या आती है तो वह माता-पिता से बेझिझक बता सकें। बेटियों को उनके जन्मदिवस पर अकसर गुड़िया गिफ्ट में भेंट की जाती है। जबकि बेटियों को कार और जहाज आदि खिलौने भेंट किए जाने चाहिए, ताकि वह बड़े होकर पायलट आदि बन सकें।
विज्ञापन

उन्होंने माता पिता से बेटियों को सक्षम और सशक्त बनाने का आग्रह किया। कहा कि पुलिस थाना में हर तीसरा मामला घरेलू हिंसा का दर्ज होता है। उन्होंने महिलाओं से अपनी समस्या पुलिस स्टेशन में बिना किसी झिझक के बताने की अपील की। हर थाना और चौकी में महिला पुलिस कर्मचारी की तैनाती की गई है, जबकि हमीरपुर में महिला थाना भी खुला है। इसके अलावा उन्होंने पोक्सो एक्ट, महिला हिंसा अधिनियम, गुड़िया हेल्पलाइन 1515 और आपातकाल हेल्पलाइन 112 के बारे में महिलाओं को बताया।
विज्ञापन

वहीं, उद्योग विभाग से मौजूद प्रसार अधिकारी प्रवेश कुमार ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना सहित उद्योग विभाग की अन्य योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर पंचायत प्रधान कुमारी राखी, उपप्रधान अरुण कुमार, एसईबीपीओ राजेश कुमार, कृषि विभाग से एडीओ डॉ. संगीता, उद्यान विभाग से डॉ. मोना ठाकुर, वन विभाग से बवीता कुमारी, उपस्वास्थ्य केंद्र झनियारी से विक्रमा शुक्ला सहित करीब एक सौ महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटियों की तरह बेटों से भी करवाएं घर के कार्य : बिरला
सीडीपीओ हमीरपुर बलवीर बिरला ने महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेटा और बेटी में भेदभाव न करें और जो कार्य आप घर में बेटी से करवाते हो, वह कार्य बेटों से भी करवाएं। जब भी घर में कोई मेहमान आता है तो बेटियों को ही चाय नाश्ते के लिए बोला जाता है। जबकि असल में बेटों को भी मेहमानों को चाय पानी देने के लिए बोलना चाहिए। उन्होंने देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल सहित विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाली महिलाओं का उदाहरण देकर लोगों से बेटियों को शिक्षित करने का आह्वान किया। उन्होंने बेटी है अनमोल, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना आदि के बारे में जानकारी दी।
बाक्स:
डॉक्टर को समस्या बताने में झिझक न करें महिलाएं : डॉ. पुष्पेंद्र
स्वास्थ्य विभाग से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि महिलाएं मासिक धर्म की समस्या, स्तनों में गांठ या अपनी अन्य समस्या को चिकित्सकों से बताने में झिझक न करें। कई बार इन सभी लक्षणों से महिलाओं को कैंसर या अन्य बीमारियां हो जाती है। अगर महिलाएं शुरू में ही इन लक्षणों की पहचान कर चिकित्सक को बताती हैं तो समय रहते बीमारी का इलाज किया जा सकता है, लेकिन शर्म और झिझक के कारण महिलाएं शुरू में चिकित्सक के पास जाने या उन्हें अपनी समस्या बताने से झिझकती हैं। जब महिलाओं को समस्या गंभीर हो जाती है तब वह चिकित्सक के पास जाती हैं, लेकिन तब तक बीमारी तीसरी या चौथी स्टेज तक पहुंच चुकी होती है। ऐसी स्थिति में बीमारी को जड़ से खत्म करना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने महिलाओं को क्षय रोग के बारे में भी जानकारी दी और अपने परिवार के पुुरुष सदस्यों से धूम्रपान या मदिरापान का त्याग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि टीबी की बीमारी में घबराएं नहीं, बल्कि उसका कोर्स पूरा करें। टीबी पूरी तरह ठीक हो जाती है। उन्होंने आयुष्मान कार्ड और यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन कार्ड के बारे में भी जानकारी दी।
बाक्स:
क्या कहती हैं महिलाएं
अमर उजाला का अभियान सराहनीय
पंचायत की प्रधान राखी जसवाल ने कहा कि अमर उजाला का अपराजिता अभियान नारी सशक्तीकरण में अहम भूमिका निभा रहा है। महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनों के बारे में जागरूकता होना जरूरी है। अमर उजाला ने महत्वपूर्ण शुरुआत की है। पंचायत में महिलाओं ने इस कार्यक्रम में विभिन्न जानकारी प्राप्त की।

बेटा-बेटी में न करें कोई अंतर
उपमा कुमारी का कहना है कि बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं है। कार्यक्रम में जो जानकारी दी गई है वह उससे प्रभावित हुई हैं। वह क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी उनके अधिकारों और महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के बारे जागरूक करेंगी।

बीमारियों के लक्षणों और बचाव के बारे में जाना
वार्ड सदस्य शकुंतला देवी का कहना है कि विभिन्न बीमारियों के लक्षणों और उनसे बचाव के बारे में पता चला है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न योजनाएं महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई हैं। कार्यक्रम में कई योजनाओं के बारे पता चला है।
अन्य महिलाओं को भी करेंगी जागरूक
वार्ड सदस्य अनीता कुमारी का कहना है कि वह महिला हिंसा के प्रति क्षेत्र की महिलाओं को भी जागरूक करेंगी और अगर कहीं ऐसा मामला आता है तो वह महिलाओं को पुलिस में शिकायत करने के लिए सहयोग करेंगी। उन्होंने कहा कि एसआई पूजा ने जो कानूनी अधिकार बताए हैं वह उससे प्रभावित हुई हैं ।

आपातकाल सेवा की मिली जानकारी-
सीमा का कहना है कि गुड़िया हेल्पालाइन और आपातकाल की स्थिति में 112 नंबर डायल कर पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारी डा. वर्मा ने दी हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं के उत्थान में काफी महत्वपूर्ण कड़ी है।


महिलाओं को मिला लाभ
प्रमिला का कहना है कि अमर उजाला के कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस के साथ साथ स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने की जानकारी मिली है। महिलाएं अपनी समस्याएं किस तरीके से पुलिस के समक्ष रख सकती हैं, इसके बारे में पता चला है, जो काफी लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed