{"_id":"5af5cf6a4f1c1be8408b47c4","slug":"11526058858-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी बड़सर ने निजी स्कूलों में जांची सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसपी बड़सर ने निजी स्कूलों में जांची सुरक्षा व्यवस्था
Updated Fri, 11 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर पुलिस ने शुक्रवार को निजी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा प्रबंध व्यवस्था की जांच की। इस दौरान उन्होंने निजी स्कूलों को दो सप्ताह के भीतर खामियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर नशा निवारण और ट्रैफिक नियमों के बारे में कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। इस दौरान डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर की अगुवाई में पुलिस ने लिटिल एंजल स्कूल में ग्यारहवीं और बारहवीं के बच्चों को नशा निवारण और ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दी और युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। नूरपुर बस हादसे के बाद सरकार द्वारा स्कूलों को गाइडलाइंस के मुताबिक स्कूल बसों में स्पीड गवर्नर, जीपीआरएस, फर्स्ट एड बॉक्स, प्रशिक्षित चालक और कंडक्टर, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र आदि को अनिवार्य बताया है।
शुक्रवार को डीएसपी बड़सर ने लिटिल एंजल स्कूल मैहरे में कक्षाओं और स्कूल बसों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधक को बसों में प्रशिक्षित कंडक्टर लगाने निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। इस अवसर पर एसआई मोहन भाटिया, स्कूल प्रबंधक डिंपल कपिल, संजय कपिल और स्कूल को अध्यापक उपस्थित रहे। डीएसपी बड़सर जसवीर सिंह ठाकुर का कहना है कि एक सप्ताह से निजी स्कूलों में सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान जो खामियों पाई जा रही हैं। निजी स्कूलों को इन्हें 15 दिनों में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक अधिकतर स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था सही पाई गई है। स्कूल प्रबंधकों को बसों में प्रशिक्षित कंडक्टर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।