फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   राष्ट्रस्तरीय योग प्रतियोगिता में भाग लेगा हर्ष

राष्ट्रस्तरीय योग प्रतियोगिता में भाग लेगा हर्ष

Sat, 28 Oct 2017 04:46 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रस्तरीय योग प्रतियोगिता में भाग लेगा हर्ष
विज्ञापन

हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के छात्र हर्ष पटियाल पुत्र राजेंद्र कुमार का चयन अंडर-19 राष्ट्रस्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में हर्ष सात नवंबर से 11 नवंबर तक छत्तीागढ़ के दुर्ग में भाग लेगा। हर्ष जिला के पन्याली गांव का निवासी है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले हर्ष 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक सोलन जिला में आयोजित कोचिंग कैंप में भाग लेगा। जिसके लिए स्कूल प्रबंधन ने हर्ष को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं स्कूल के छात्र विशाल पुत्र प्यार चंद के मॉडल का चयन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए हुआ है। विशाल नेरी गांव का निवासी है। जिला के 53 मॉडलों मे से विशाल का मॉडल प्रथम आया था जिसके बाद उसका चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इा मॉडल को बनाने में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता अनिल राणा ने छात्र को सहयोग किया है। प्रधानाचार्य मंजू ठाकुर ने दोनों छात्रों, अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी है। इस मौके पर डीपीई जगदीश चंद, पीईटी विक्रमजीत, सूची, रीनू, राजेंद्र आदि अध्यापक मौजूद रहे।


अमरोह स्कूल में एनएसएस शिविर शुरू
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह में एनएसएस शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य नीना शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य व अध्यापकों ने पौधरोपण किया। प्रधानाचार्य ने स्वयंसेवियों से शिविर के दौरान अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी संजीव कुमार, मंजू रानी सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम प्रभारी ने बताया कि यह शिविर तीन नवंबर तक चलेगा। शिविर के दौरान स्वयंसेवी स्कूल परिसर, खेल के मैदान व गोद लिए गए गांव की सफाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed