{"_id":"5c75767cbdec227378303b82","slug":"111551201916-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भोरंज में टैक्सी चालक से 106.15 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भोरंज में टैक्सी चालक से 106.15 ग्राम चरस बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब भोरंज में टैक्सी चालक से 106 ग्राम चरस बरामद
पुलिस ने यातायात चेकिंग के दौरान हनोह चौक पर पकड़ी चरस
भोरंज पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत भरेड़ी से अवाहदेवी सड़क मार्ग पर हनोह बस ठहराव के पास भोरंज पुलिस ने एक टैक्सी चालक से 106.15 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सोमवार रात को भोरंज पुलिस ट्रैफिक हनोह बस ठहराव के पास यातायात चेकिंग पर थी। इस दौरान सुरेंद्र कुमार निवासी गांव डाडू डाकघर बड़ोह, जो टैक्सी चालक है की तलाशी लेने पर उसके पास से 106.15 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने ट्रैफिक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एसएचओ भोरंज कुलवंत का कहना है कि यातायात चेकिंग के दौरान टैक्सी चालक से 106.15 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। इससे पूर्व फरवरी माह में लड़योह में 17.54 ग्राम चिट्टा, घंगोट में 3.5 ग्राम चिट्टा और सुजानपुर में 312 ग्राम चरस बरामद की गई है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि नशे के खिलाफ जिला पुलिस सक्रिय है। नशा बेचने और लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।