{"_id":"5c72c654bdec227382448249","slug":"111551025748-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज में आईपीएच डिविजन खोलने की अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज में आईपीएच डिविजन खोलने की अधिसूचना जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज(हमीरपुर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दो माह पहले भोरंज के दौरे के दौरान आईपीएच और लोक निर्माण विभाग के डिविजन खोलने की घोषणा की थी। उसके बाद शनिवार को आईपीएच विभाग का डिविजन कार्यालय खोलने की अधिसूचना जारी हो गई है। आईपीएच विभाग भोरंज को यह नोटिफिकेशन प्राप्त हो गई है। वहीं डिविजन कार्यालय के लिए 11 नए पद भी सृजित किए गए हैं। विधायक कमलेश कुमारी की मांग के बाद कंजयाण में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने डिविजन कार्यालय खोलने की घोषणा की थी।
भोरंज में डिविजन कार्यालय के साथ साथ लदरौर में मौजूद कनिष्ठ अभियंता कार्यालय को सब डिविजन और पट्टा में नया जेई कार्यालय खोलने की अधिसूचना भी जारी की गई है। अब उपमंडल भोरंज के लोगों को आईपीएच के डिविजन कार्यालय स्तर के कामों के लिए 35-40 किलोमीटर दूर बड़सर नहीं जाना पड़ेगा। गौरतलब है कि विधायक कमलेश कुमारी ने चुनाव जीतने के बाद ही भोरंज में आईपीएच और लोक निर्माण विभाग के डिविजन कार्यालयों और अस्पताल को अपनी प्राथमिकताओं में रखा और मुख्यमंत्री से इनकी मांग की। अब घोषणा के बाद एक कार्यालय की मांग पूरी होने वाली है। जल्द ही भोरंज में लोगों को आईपीएच विभाग को डिविजन कार्यालय उपलब्ध होगा। इसके लिए लोगों ने विधायक कमलेश कुमारी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। इस संदर्भ में विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि आईपीएच विभाग के डिविजन कार्यालय की नोटिफिकेशन हो गई है। भोरंज को एक मॉडल विस क्षेत्र बनाया जाएगा।