{"_id":"5c4b3fa8bdec22102e65cbd1","slug":"111548435368-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर माह दो बार मनाया जाएगा पोषण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर माह दो बार मनाया जाएगा पोषण अभियान
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेशभर में महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से हर माह आयोजित होने वाला पोषण अभियान अब माह में दो बार आयोजित होगा। पूर्व में यह अभियान हर माह की 15 तारीख को होता है। अब विभाग ने इस अभियान को माह में दो बार आयोजित करने का निर्णय लिया है। अब आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 और 24 तारीख को भी इस अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वही इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए विभाग के सौजन्य से रिफ्रेशमेंट के लिए मिलने वाली राशि भी दोगुनी कर दी गई है। पूर्व में एक कार्यक्रम में चायपान के लिए विभाग आंगनबाड़ी केंद्र को 250 रुपये देता था। अब दो कार्यक्रमों के लिए विभाग आंगनबाड़ी केंद्र को 500 रुपये प्रतिमाह देगा।
पोषण अभियान के तहत प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती, धात्री महिलाओं और बच्चों को उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाती है। इस अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। जिनमें परिवार नियोजन के साथ-साथ, स्वच्छता, स्वस्थ रहने के टिप्स और संतुलित आहार सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है। अब इस अभियान को और सशक्त बनाने के लिए यह कार्यक्रम माह में दो बार आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में स्वस्थ भारत प्रेरक खुशबू माहेश्वरी का कहना है कि पोषण अभियान के तहत अब माह में दो बार कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अब 500 रुपये चायपान को दिए जाएंगे।